IPL 2021 : सात साल बाद जब रोहित शर्मा ने की बोलिंग तो डगमगा गए उनके पैर, देखें VIDEO

By: Ankur Wed, 14 Apr 2021 11:49:32

IPL 2021 : सात साल बाद जब रोहित शर्मा ने की बोलिंग तो डगमगा गए उनके पैर, देखें VIDEO

मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुंबई की टीम ने 152 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और 10 रन से बाजी अपने नाम की। इस मैच में मुंबई ने अपने अंतिम ओवर्स में कमाल की गेंदबाजी की और मैच का रूख बदल दिया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने भी गेंदबाजी में हाथ आजमाया। हालांकि उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित आईपीएल 2021 में पहली बार बोलिंग करने उतरे और उनका टखना मुड़ गया। रोहित नीतीश राणा और शाकिब-अल-हसन को गेंदबाजी कर रहे थे।

क्रीज पर बाएं हाथ के दो बल्लेबाज थे और ऐसे में मुंबई इंडियंस के कप्तान ने गेंद अपने हाथ में ली और साझेदारी तोड़ने की कोशिश की। हालांकि जब वह पहली गेंद फेंकने आए तो उनका बायां पांव ठीक से जमीन पर नहीं रखा गया और नतीजतन उनका टखना मुड़ गया। इसके बाद रोहित को ब्रेक लेना पड़ा।

रोहित ने इससे पहले आईपीएल में 2014 में बोलिंग की थी। तब उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बोलिंग करने उतरे थे। उन्होंने एक ओवर में छह रन दिए थे। रोहित के नाम आईपीएल में हैटट्रिक भी है। उन्होंने यह हैटट्रिक भी मुंबई के खिलाफ ही ली थी। एक दशक तक आईपीएल में मुंबई के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रेकॉर्ड रोहित के नाम ही रहा। उन्होंने छह रन देकर चार विकेट लिए थे। इसी सीजन में पहले हर्षल पटेल और फिर आंद्रे रसल ने इसे तोड़ा।

ये भी पढ़े :

# IPL 2021 : कोलकाता ने हारा जीता हुआ मैच, सहवाग ने विडियो में मुंबई को बनाया Undertaker

# IPL 2021 : राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर, टूर्नामेंट से बाहर हुए बेन स्टोक्स

# MI vs KKR : मुंबई ने पाई टूर्नामेंट की पहली जीत, खराब हुई शुरुआत और फिर बदला खेल का मंजर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com